फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष, सभासदों का किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। श्री नामदेव युवा जन कल्याण समिति शामली ने नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद संगल और सभासदों का सम्मान किया।
शनिवार रात माजरा रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि नामदेव समाज राष्ट्रभक्त समाज है और हमेशा से ही भाजपा की नीतियों का समर्थन करता रहा है। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद संगल ने सम्मान समारोह के आयोजन के लिए नामदेव समाज का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के संयोजक रजनीश नामदेव, संदीप नामदेव, प्रमोद नामदेव रहे। इस अवसर पर डॉ. पवन नामदेव, संजय नामदेव, प्रभाकर नामदेव, रामकिशन नामदेव, हरवीर मलिक, जयदेव मलिक, रंधावा मलिक, पुनीत द्विवेदी, पवन तरार, यशपाल पंवार, जितेंद्र नामदेव, मनीष नामदेव, नवीन नामदेव, रामशरण नामदेव, सतेंद्र नामदेव, अनुज नामदेव, रूपेश नामदेव, आसू नामदेव, घनश्याम पारचा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उत्तम नामदेव व सचिन जैन ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें