शामली। महिला को बाइक पर लिफ्ट देकर छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपी होमगार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला रविवार शाम करीब पांच बजे कस्बा बनत में बस अड्डे पर अपने गांव जाने के लिए सवारी की इंतजार में खड़ी थी। उसी समय बाइक पर आए युवक ने अपने को होमगार्ड बताते हुए घर तक छोड़ने की बात कही। आरोप है कि रास्ते में होमगार्ड ने छेड़खानी कर दी। बाइक नहीं रोकने वह कूद गई थी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी निशांत निवासी बंतीखेड़ा थाना बाबरी को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। वह शामली कोतवाली में होमगार्ड है, लेकिन घटना के समय वह ड्यूटी पर नहीं था और सादे कपड़ों में था। एसपी नित्यानंद राय ने बताया कि महिला से छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।