फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: फर्नीचर महंगा होने से बिगड़ा घर सजाने का बजट

Mon, 22 Jun 2026 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
फर्नीचर वाली खबर से संबं​धित फोटो- सीमा देवी
विज्ञापन
शामली। माल ढुलाई और लकड़ी की बढ़ती कीमतों के कारण फर्नीचर के दामों में करीब 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो गई है। शादी-विवाह के सीजन में फर्नीचर पर बढ़ी कीमतों ने उनके बजट पर असर डाला है। खासकर बेड, अलमारी और डाइनिंग टेबल जैसे सामान पहले की तुलना में महंगे हो गए हैं।
विज्ञापन

डीजल-पेट्रोल और ट्रांसपोर्ट महंगा होने की वजह से सीधे तौर पर लकड़ी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते तैयार फर्नीचर के दामों में करीब 10 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। कारोबारी अंकित का कहना है कि माल ढुलाई और लॉजिस्टिक्स का खर्च बढ़ने से लकड़ी के रेट में भारी उछाल आया है। सागौन की लकड़ी के सामान की मांग सबसे ज्यादा है। लोगों में सोफा कम बेड का क्रेज बढ़ा है।
सीमा देवी ने कहा कि शादी के लिए फर्नीचर खरीदने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन बढ़ी कीमतों के कारण बजट से ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। पहले जो सामान आसानी से खरीदा जा सकता था, अब उसके लिए अतिरिक्त पैसे लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

पूजा का कहना है कि घर के लिए नया बेड और अलमारी लेने की योजना थी, लेकिन दाम बढ़ने से खरीदारी टालनी पड़ रही है। महंगाई का असर हर चीज पर दिखाई दे रहा है।
नीतू ने बताया कि फर्नीचर की गुणवत्ता के साथ कीमतें भी बढ़ी हैं। मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए अब घर सजाना पहले की तुलना में अधिक महंगा हो गया है।
अंजलि ने कहा कि शादी-विवाह के सीजन में फर्नीचर की जरूरत बढ़ जाती है, लेकिन बढ़ी कीमतों के कारण लोगों को अपनी पसंद के सामान से समझौता करना पड़ रहा है। सरकार को महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

फर्नीचर वाली खबर से संबंधित फोटो- सीमा देवी

फर्नीचर वाली खबर से संबंधित फोटो- सीमा देवी

फर्नीचर वाली खबर से संबंधित फोटो- सीमा देवी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें