शामली। स्कूल-कालेजों और सरकारी दफ्तरों में होली के अवकाश से पहले शनिवार को जमकर होली का हुड़दंग मचा। छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को रंगा और पानी से भिगोया। गली मोहल्लों में भी हुलियारों की टोली नजर आने लगी है।
होली से पहले शनिवार को स्कूलों में आखिरी पेपर था। सीबीएसई का भी पेपर था। इसके बाद होली की छुट्टियां हो गई हैं, लिहाजा छात्र पहले से ही पूरी तैयारी के साथ रंग गुलाल आदि लेकर स्कूलों में आए थे। छुट्टी होते ही हुड़दंग शुरू कर दिया। क्लास रूम से बाहर निकलते ही छात्राओं ने एक दूसरे को रंगना शुरू कर दिया था। उधर, थानाभवन में स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने शनिवार को ही अपने संस्थानों में होली का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। कस्बे के अर्पण पब्लिक स्कूल, दिव्य पब्लिक स्कूल, होली मदर एकेडमी के साथ क्षेत्र के विश्वकर्मा इंटर कॉलेज, एमपी पब्लिक स्कूल सहित सभी स्कूलों में होली का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कई स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सज गए बाजार
होली का पर्व मनाने के लिए कस्बे के बाजार भी बिल्कुल तैयार है। डोरेमॉन, भीम आदि की पिचकारियां जहां बच्चों की पहली पसंद बनी हुई है। वहीं, लोगों ने विभिन्न कलर के गुलाल की खरीदारी शुरू कर दी है।
शामली में होली खेलते सरस्वती शिशु मन्दिर के छात्र- फोटो : SHAMLI
शामली के विंगस क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जमकर होली खेलती क्लब की महिलाएं- फोटो : SHAMLI
शामली रोकगोल्ड एकेडमी प्रधानाचार्या के साथ होली खेलती छात्राएं- फोटो : SHAMLI
शामली में होली खेलते युवक- फोटो : SHAMLI
शामली में होली खेलते युवक- फोटो : SHAMLI