फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: महंगे पड़ सकते हैं होली डिस्काउंट ऑफर, साइबर ठग हुए सक्रिय

Sun, 01 Mar 2026 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। होली के रंगों के बीच साइबर ठगों की पिचकारी से ऑफर्स की डील निकल रही है, बचना है तो होली डिस्काउंट ऑफर, अंजान नंबर से आने वाली अन्य कॉल से दूर रहें।
विज्ञापन

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि अगर आपको व्हाट्सअप, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, ई-मेल या फेसबुक पर डिस्काउंट ऑफर, कैशबैक, सेल या फ्री गिफ्ट वाउचर्स के मैसेज आ रहे हैं तो सावधान हो जाएं। कोई लिंक मिलता है तो उसे क्लिक करने से पहले अच्छी तरह जांच लें।
कहा कि किसी अंजान नंबर से आने वाले लिंक, एपीके फाइल को न खोलें। इसके अलावा अंजान नंबर से आने वाली सूचनाओं आदि पर भी आंख बंद कर विश्वास न करें। ये साइबर ठगों की पिचकारी हाे सकती है, जिसे हैकर्स रंग-बिरंगे पैकेज में तैयार कर एक लिंक के रूप में आपको भेज रहे हैं। जैसे ही आप नजदीक जाएंगे, साइबर ठगों की पिचकारी आपके बैंक खाते को पल भर में खाली कर देगी। सावधानी बरतने से आप साइबर ठगों के जाल से बच सकते हैं। बताया कि यदि आप किसी साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं, तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन




जरा सी चूक और खाता खाली.....

एसपी ने बताया कि आपकी जरा सी चूक और हैकर्स आपका खाता खाली कर सकते हैं। हैकर्स मोबाइल में खतरनाक वायरस इंस्टॉल कर अकाउंट और पर्सनल डेटा कैप्चर कर सकते हैं। इसलिए खुद भी सावधान रहें और आने वाले अंजान लिंक को दूसरे को भी शेयर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें