फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू को लेकर जनजागरूकता के लिए मिला 30 हजार का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू को लेकर जनजागरूकता के लिए लगेंगे होर्डिंग
विज्ञापन

शामली। डेंगू की रोकथाम व जागरूकता के लिए शासन से स्वास्थ्य विभाग को 30 हजार रुपये का बजट जारी हुआ है। इस बजट से सार्वजनिक छह स्थानों पर होर्डिंग लगाकर लोगों को डेंगू के लक्षण व बचाव की जानकारी दी जाएगी।
अक्तूबर में बेमौसम बारिश से डेंगू का प्रकोप फैलने का डर बना हुआ है। पिछले साल जिले में रिकार्ड 300 केस स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में दर्ज किए गए थे। इस साल में सितंबर माह में 14 केस डेंगू के मिल चुके हैं। इससे पहले दो केस मिलने से जिले में इस समय डेंगू के केस 16 हो चुके हैं। बारिश होने पर शासन ने भी डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सतर्कता बरतने और लोगों को जागरूक कर बचाव के इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन का मानना है कि लोगों की जागरूकता से ही डेंगू की रोकथाम व नियंत्रित रखा जा सकता है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग को डेंगू क लक्षण व बचाव के लिए जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन ने प्रचार प्रसार के लिए स्वास्थ्य विभाग को 30 हजार रुपये का बजट जारी किया है। इस बजट से जिले में ऐसे छह स्थानों पर होर्डिंग लगाएं जाएंगे, जहां पर लोगों का ज्यादा से ज्यादा आवागमन होता हो। होर्डिंग के माध्यम से लोगों को डेंगू के लक्षण व बचाव संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए शासन से मिले बजट से छह स्थानों पर कलक्ट्रेट, रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली, सीएमओ कार्यालय और कैराना न्यायालय में होर्डिंग लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें