फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर तीन भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। थाना झिंझाना पुलिस ने मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर तीन भाईयों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो तमंचे और एक चाकू बरामद किया है।
बृहस्पतिवार को एसपी अभिषेक ने बताया कि थाना झिंझाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव रंगाना तिराहे के पास तीन बदमाश लूट की घटना करने के उद्देश्य से खड़े हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुठभेड के दौरान शोकिंद्र, राजेंद्र उर्फ जिंदर और लोकेंद्र उर्फ लोकी निवासी गांव हरसाना को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो तमंचे, तीन कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपी सगे भाई हैं। तीनों भाई थाना झिंझाना के हिस्ट्रीशीटर है और उन पर पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। वे लोगों को डराने, धमकाने के लिए अपने पास तमंचे व चाकू रखते हैं। तीनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें