फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में लूट का आरोपी दूसरा बदमाश भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली नहर पुलिया के निकट पुलिस मुठभेड़ के दौरान लूट की घटना को अंजाम देने वाला एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरे बदमाश को भी पुलिस ने घंटों कांबिंग के बाद दबोच लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों बदमाशों ने लूट की कई घटनाओं को कबूल किया है। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर लूटी गई स्प्लेंडर बाइक को भी बरामद किया है।
थाना क्षेत्र के गांव मीमला के निकट गांव किवाना निवासी शौकीन से कुछ दिन पूर्व बदमाशों ने नकदी व बाइक लूटकर मौके से फरार हो गए थे। पीड़ित ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी । तभी से पुलिस आरोपी लुटेरों की तलाश में जुटी थी। बुधवार की देर रात थाना पुलिस व एसओजी की टीम ने संयुक्त रुप से बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को पैर में गोली लगने के बाद मौके पर ही दबोच लिया था। जबकि दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराकर उपचार कराया गया। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम रोहित राणा उर्फ पुष्पेंद्र राना पुत्र इंद्रपाल सिंह गांव फतेहपुर जटराना थाना बाबरी बताया है। पुलिस ने फरार बदमाश की तलाश में आसपास के जंगलों में घंटों कांबिंग की, जिसमें सफलता प्राप्त करते हुए फरार बदमाश हेमंत उर्फ हेमू निवासी बनत थाना आदर्श मंडी को भी गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस ने दोनों बदमाशों की निशानदेही पर ग्रामीण से लूटी बाइक, दो तमंचे, तीन कारतूस बरामद किए है। पुलिस के अनुसार इन बदमाशों ने अपने अन्य साथी सागर उर्फ छिनु के साथ लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। जानकारी मिली है कि जनपद के विभिन्न थानों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें