फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के बिना अधूरा है स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास

विज्ञापन
कांधला में राजकीय महिला महाविद्यालय में सेमिनार के दौरान मौजूद छात्राएं - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कांधला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें डा. पंकज चौधरी ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाए जाने के विषय व दांडी मार्च की ऐतिहासिक घटना से अवगत कराया। भौतिक विज्ञान प्रवक्ता डा. विशाल कुमार ने छात्राओं को राष्ट्रवाद और राष्ट्र धर्म विषय की जानकारी दी।
विज्ञापन

प्राचार्या प्रो. प्रमोद कुमारी ने कहा कि भारत की आजादी में महिलाओं का योगदान भी कम नहीं रहा है। महिलाओं के योगदान के बिना स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास अधूरा है। उन्होंने कहा कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं का आजादी की लड़ाई में शामिल होना मुश्किल था क्योंकि महिलाएं पहले से ही अनेक सामाजिक बेड़ियों मे कैद थीं। ऐसे में उनके द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन में सहभागिता करना काफी मुश्किल और चुनौतीपूर्ण था। बावजूद इसके उन्होंने इस आंदोलन में अपना योगदान दिया। मिशन शक्ति के अंतर्गत प्राचार्या ने छात्राओं को शपथ दिलाई। आजादी की संघर्ष गाथा विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें