फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी भाषाओं की जननी है हिंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओशोदीप पब्लिक स्कूल में स्वरचित कविता गायन प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में स्थित ओशो दीप पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में स्वरचित कविता गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चारों हाउस के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

स्कूल में शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता में स्कूल के चारों हाउस के विधार्थियों ने भाग लिया। छात्रों ने कविता के माध्यम से हिंदी भाषा के महत्व को बताया और कविता गायन की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्या प्रियंका मित्तल ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है, हिंदी सभी भाषाओं की जननी है इसलिए हम सभी को मिलकर अपनी मातृभाषा का मान रखना है। प्रतियोगिता में आजाद हाउस से जूनियर वर्ग में कक्षा चार से आरजू ने और सीनियर वर्ग में कक्षा छह से अभय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भगत हाउस से जूनियर वर्ग में कक्षा दो से एंजल और सीनियर वर्ग में कक्षा आठ से राशि बालियान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नेहरू हाउस से जूनियर वर्ग में कक्षा चार से वान्या सैनी और सीनियर वर्ग में कक्षा आठ से ज्योति भारती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पटेल हाउस से जूनियर वर्ग में कक्षा चार से मीसिका और सीनियर वर्ग में कक्षा सात से वंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें