फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में विकास और भाला फेंक में हिंमाशु अव्वल

विज्ञापन
शामली के वीवी डिग्री कॉलेज में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में दौड़ लगाते छात्र। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। वीवी पीजी कालेज में सोमवार को 28वीं दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ किया गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शन शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सोमवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंध समिति सचिव दीपक जैन और प्राचार्या डॉ. वंदना ने किया। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा फिरदौस के द्वारा खेलकूद में हिस्सा लेने की छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। प्रतियोगिता की शुरूआत 400 मीटर रेस से हुआ, जिसमें दीपक कुमार ने प्रथम रहे। 200 मीटर दौड़ में विकास और छात्राओं की 100 मीटर रेस में राधा अव्वल रही। गोला फेंक प्रतियोगिता में हिंमाशु देशवाल और फिरदौस प्रथम रहे। तश्तरी फेंक में फिरदौस और हिमांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रों की 1500 मीटर दौड़ में ओमवीर प्रथम, अमित द्वितीय, विकास कुमार तृतीय स्थान पर रहे। भाला फेंक में हिंमाशु देशवाल और आरती प्रथम रही। मौके पर डॉ. मंजू मगन, डॉ. नीना छोकरा, डॉ. भूपेंद्र कुमार, डॉ. छवि, डॉ. बबली, पूजा, गिरीश नारायण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें