ऊन। मोहल्ला शिवपुरी निवासी हिमांशु पुत्र प्रमोद कुमार ने 151 लीटर गंगाजल की कांवड़ उठाकर शामली तक की यात्रा की। हरिद्वार से शुरू हुई 150 किलोमीटर की यात्रा उन्होंने एक महीने में प्रतिदिन पांच किलोमीटर पैदल चलकर पूरी की और ऊन के सुनारों वाले मंदिर में भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। हिमांशु ने बताया कि यह कांवड़ उन्होंने देश की सुख-शांति और समृद्धि के लिए उठाई। इससे पहले वह पिछले वर्ष 121 लीटर की कांवड़ ला चुके हैं। कस्बे में उनके आगमन पर लोगों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया और उन्हें बधाइयां दीं। संवाद