कैराना। सभासदों के बीच मोबाइल पर धमकी देेने की ऑडियों वायरल होेने के बाद दोनों सभासदों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस मामले में जांच कर रही है। मंगलवार को 3 मिनट 23 सेकेंड की एक मोबाइल आडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। ओडियों वार्ड संख्या 23 के सभासद वसीम अंसारी व वार्ड 21 के सभासद शाहिद हसन के बीच गाली गलौज व धमकी की बताई जा रही है। जिसके पिछले दिनों धरने की समाप्ति पर उसने धरने के संबंध में सोशल मीडिया पर बयान दिया था जिसके कारण उसके साथ गाली गलौज की गई। मामले में सभासद वसीम अंसारी व शाहिद हसन ने एक दूसरे के विरूद्ध कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी धमेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में जांच की जा रही है।