फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत      

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में कार सवार परिवार के महिला और बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए। युवकों की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के परिजनों ने कार चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।               
विज्ञापन

 थानाभवन थानाक्षेत्र के गांव नोजल निवासी नीटू (30) और उसका चचेरा भाई मनीष (28) गांव हरड़ फतेहपुर स्थित एक पब्लिक स्कूल में बस पर कार्य करते थे। नीटू बस चालक और मनीष हेल्पर था। मंगलवार दोपहर दोनों भाई स्कूल में थे। दोपहर करीब 12 बजे दोनों ने स्कूल संचालक नीरज से कुछ देर के लिए बुलेट मांगी। इसके बाद दोनों बुलेट पर सवार होकर थानाभवन की तरफ चल दिए। रास्ते में जब वे बजाज शुगर मिल के समीप एक स्कूल के सामने पहुंचे तो तो सामने से आ रही एक वैगनआर कार के साथ बुलेट की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार सवार जतिन, उनकी पत्नी रजनी, बेटा अर्थव व बेटी गौरी निवासी शामली भी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल रजनी और गौरी को शामली सीएचसी में भर्ती कराया। अन्य को कस्बे में ही उपचार दिलाया। टक्कर से कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। और परिजनों को सूचना दी। दो भाईयों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पवार ने बताया कि कार सवार परिवार सहारनपुर से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। मृतकों के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार नीटू शादीशुदा था और मनीष की अभी शादी नहीं हुई थी। नीटू के परिवार में उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। 

हेलमेट होता तो बच जाती जान      
थानाभवन। हादसे के दौरान बाइक सवार दोनों चचेरे भाई अगर हेलमेट पहने होते तो शायद उनकी जान बच जाती। पुलिस के अनुसार दोनों भाइयों ने हेलमेट नहीं पहना था। कार और बाइक की टक्कर होने के बाद दोनों भाई उछलकर सड़क पर गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।        
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें