फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर लगेंगे वीडियो कैमरे

Fri, 16 Oct 2015 12:57 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। तीसरे चरण मे कांधला- शामली विकास खंड में जिला पंचायत सदस्य और बीडीसी के 17 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए  अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर वीडियो कैमरे लगाए जाएंगे। कांधला ब्लाक में तीन स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में चुनाव होगा। सुरक्षा के तौर बीएसएफ के जवान लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

  
कांधला- शामली ब्लाक में तीसरे चरण का शनिवार को जिला पंचायत के सात वार्ड, बीडीसी के 74 पद के लिए शामली ब्लाक में एक  लाख 13 हजार 816 और कांधला ब्लाक में एक लाख 29 हजार 106 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सके।  जिला प्रशासन ने तीसरे चरण के होने वाले मतदान के लिए तैयारी पूरी कर             ली है। 

सीडीओ विनोद कुमार  सिंह ने बताया तीसरे चरण में कांधला ब्लाक में जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी के चुनाव के लिए तीन जोन, 24 सेक्टर, शामली में दो जोन, 14 सेक्टर  बनाए हैं। उन्होंने बताया जिला पंचायत के 14 वार्ड में तीन स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए हैं। कांधला और शामली ब्लाक के अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर वीडियो कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन



उन्होंने बताया शामली ब्लाक में  ब्रिगेडियर  होशियार सिंह इंटर कॉलेज और कांधला ब्लाक में चंदन लाल नेशनल इंटर कॉलेज कांधला से प्रशिक्षण के बाद शुक्रवार को पोलिंग पार्टी  बूथों के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया अति संवेदन शील मतदान केंद्रों  पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

सुरक्षा के तौर पर बीएसएफ और आरएफ के जवानों की तैनाती  की। डीएम ओपी वर्मा ने बताया मतदान केंद्रों से बाहर एजेंटों  रहेंगे। मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं को वोटर आईडी  लेकर जांच पड़ताल के बाद मतदान केंद्र वोट डालने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें