फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में एसडीएम को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर लखीमपुर खीरी कांड की बरसी पर कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने इस मामले के साजिश के आरोपी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त करने, निर्दोष किसानों की जेल से रिहाई और किसानों पर दर्ज फर्जी मुकदमे दर्ज करने का विरोध जताया। साथ ही प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू नेताओं ने काली पट्टी बांधकर घटना पर रोष व्यक्त किया और शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लखीमपुर कांड के मुख्य साजिशकर्ता अजय मिश्र टेनी को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री पद से बर्खास्त किए जाने और तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। उन्होंने निर्दोष किसानों की जेल से रिहाई और किसानों पर दर्ज फर्जी मुकदमों को वापस लेने की मांग की भी मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान, उदयवीर सिंह, राजेश प्रधान, योगेंद्र पंवार, ब्रह्मपाल सिंह, पप्पू पंवार, मनोज तोमर, गय्यूर राजन जावला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें