फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रश्नपत्र वेबसाइट पर हुए अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रश्नपत्रों को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। अब विद्यार्थी इन मॉडल प्रश्नपत्र के माध्यम से अपनी आगामी परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे। सबसे ज्यादा फायदा प्राइवेट फॉर्म भरने वाले विद्यार्थियों को होगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा कराने के लिए शासन-प्रशासन की ओर से लगातार तैयारी चल रही है। परीक्षा केंद्र बनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले से सभी कॉलेजों की मौजूदा स्थिति के बार में विस्तृत जानकारी मांगने के बाद केंद्रों की अनंतिम सूची जारी कर दी है। वहीं माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से मॉडल प्रश्न पत्रों को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। अभी तक स्कूलों, काॅलेजों में विद्यार्थी किताबों से पढ़ाई कर रहे थे ताकि यूपी बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक अर्जित किए जा सकें, लेकिन वह अब मॉडल प्रश्न पत्र से भी अपनी तैयारी कर सकते हैं। सबसे ज्यादा फायदा प्राइवेट फार्म भरने वाले विद्यार्थियों को होगा, क्योंकि वह घर बैठकर बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी कर सकते हैं। इस संबंध में डीआईओएस जेएस शाक्य ने बताया कि बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों की सहुलियत के लिए गत वर्ष के प्रश्न पत्र अपलोड किए हैं, जिसकी मदद से विद्यार्थी तैयारी कर सकें। उन्होंने बताया कि परीक्षा फरवरी में संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें