फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट में आज हो सकती है नाहिद हसन की अग्रिम जमानत पर सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट में विधायक प्रकरण में आज हो सकती है सुनवाई
विज्ञापन

कैराना (शामली)। कैराना से सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन के विरुद्ध दर्ज दो मामलों में सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हो सकती है।
कैराना से सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन के विरुद्ध चार मुकदमों में गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद 21 सितंबर को एसपी अजय कुमार पांडे के नेतृत्व में पुलिस, पीएसी व आरआरएफ के जवानों ने नाहिद हसन के आवास पर दबिश दी थी। उनके मौके पर नहीं मिलने के बाद पुलिस ने नाहिद हसन के आवास पर सीआरपीसी की कुर्की प्रक्रिया की धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा कर दिए थे। बाद में नाहिद हसन के अधिवक्ताओं ने जिला एवं सत्र न्यायालय में अंतरिम जमानत याचिका डाली थी, लेकिन यहां से भी विधायक को राहत नहीं मिली।नाहिद हसन के अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट की शरण ली। पुलिस के अनुसार सराय की भूमि पर खड़े होकर वीडियो वायरल करने और गाड़ी के कागज मांगने पर एसडीएम के साथ नोकझोंक के मुकदमे में हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत पर पहले 16 अक्तूबर को सुनवाई होनी थी, लेकिन अब इसमें सुनवाई की 21 अक्तूबर (आज) की तारीख लगी है। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि सोमवार को हाईकोर्ट में नाहिद हसन पर दर्ज दो मुकदमों में अग्रिम जमानत पर सुनवाई हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें