थानाभवन दो दिवसीय किसान संगोष्ठी का शुभारंभ करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी व उपजिलाधिक
- फोटो : SHAMLI
किसान की खुशहाली देश की उन्नति में सहायक
शामली, थानाभवन। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित मंडी समिति प्रांगण में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत दो दिवसीय कृषक मेला एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी और एसडीएम संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से गोष्ठी का शुभारंभ किया।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जिला उद्यान उपनिदेशक जयकरण ने संगोष्ठी में किसानों को सरकार द्वारा किसान हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में लगातार ऐसी योजनाएं चला रही हैं, जिनसे किसानों की आय को दोगुना किया जा सके और उत्तम खेती की जा सके। उन्होंने कहा कि किसान को पारंपरिक खेती के अलावा दूसरी फसलों की खेती पर ध्यान देकर बागवानी आदि में काम करना चाहिए। एसडीएम संदीप कुमार ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। संगोष्ठी में अच्छी फसल उत्पादन करने वाले किसानों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मंडी समिति सचिव राजकुमार सिंह जिला उद्यान उपनिदेशक जयकरण सिंह आदि मौजूद रहे।