कैराना में थाना समाधान दिवस में शिकायत सुनते डीएम व एसपी-संवादकैराना में थाना समाधान दिवस में श
शामली। हैलो, मैं डीएम शामली अरविंद चौहान बोल रहा हूं। आप ग्राम जंधेड़ी से रोहताश बोल रहे हो न, क्या आपकी चकरोड पर कब्जे की शिकायत का निस्तारण हुआ या नहीं। रोहताश ने निस्तारण की जानकारी दी।
थाना कोतवाली कैराना में आयोजित थाना समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने जन समस्याओं को सुनते हुए मातहतों को समस्याओ के समाधान के निर्देश दिए। डीएम ने पूर्व में शिकायत के दो मामलों में फरियादियों से फोन पर बात की और समस्या के समाधान होने या नहीं होने के बारे में जानकारी हासिल की।
जिलाधिकारी ने भूमि संबंधी मामलों के राजस्व व पुलिस विभाग की टीम को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। आयोजित थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में पहुंचने वाले फरियादियों की समस्या का यथासंभव उसी दिन निदान कर दिया जाए।
इसके बाद डीएम ने पुलिस अधीक्षक के साथ थाना कोतवाली कैराना का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखते हुए वहां पर चल रहे निर्माण कार्य, माल खाना,भोजनालय कक्ष, आदि का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई आदि हेतु संबंधित को निर्देशित किया। इस दौरान सीओ अमरदीप मौर्य, तहसीलदार अर्जुन चौहान, थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत सहित आदि मौजूद रहें।
थाना दिवस में एसडीएम ने सुनीं समस्याएं
कांधला। थाना प्रांगण में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम कैरान स्वप्लिन यादव व सीओ कैराना अरमदीप मौर्य ने समस्याएं सुनीं। थाना समाधान दिवस में जमीन और कब्जे को लेकर चार पत्र दिए गए। जिनका राजस्व टीम और पुलिस को मौके पर भेजकर निस्तारण कराया गया। संवाद