फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मामूली विवाद को लेकर संघर्ष, पथराव, चार घायल

Sun, 29 Sep 2024 01:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। गांव नाला में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद को लेकर संघर्ष हो गया। साथ ही पथराव भी हुआ जिसमें दोनों पक्षों के चार घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के चार को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को गांव नाला निवासी रोहित कश्यप व अजय के बीच मामूली विवाद को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ जाने पर हंगामा हो गया। दोनों पक्षों के लोग मौके पर जमा हो गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में संघर्ष शुरू हो गया। तेजधार हथियार चले और दोनों और से पथराव भी हुआ। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। संघर्ष में अजय पक्ष से उसके पिता त्रिभुवन, अजय तथा दूसरे पक्ष से मोनू तथा रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के अंकुर, अजय, मोनू, रोहित को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें