फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे फाटक देर तक बंद होने से तीन घंटे लगा रहा भीषण जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी के दौरान जाम में फंसे लोग बिलबिलाए
विज्ञापन

शंटिंग और रेलवे ट्रैक की मरम्मत के चलते हुई समस्या
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। रेलवे फाटक सोमवार को देर तक बंद रहने की वजह से शहर में भीषण जाम लग गया। शंटिंग और रेलवे ट्रैक की मरम्मत की वजह से पूर्वाह्न करीब 11 बजे से लगभग तीन घंटे तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे। जिसके चलते वे उमस भरी गर्मी में पसीना से तर-बतर हो गए। दो बजे के बाद जाम की समस्या से निजात मिल सकी तथा यातायात सुचारू हुआ।
दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल मार्ग पर कई दिन से मरम्मत चल रही है। जिसके चलते दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेन शामली में ही रुक जाती है। यहां उसकी शंटिंग करानी पड़ती है। पूर्वाह्न करीब 11 बजे ट्रेन की शंटिंग कराने के लिए फाटक बंद किया गया। जिससे धीमानपुरा फाटक पर जाम लग गया। इसके बाद रेलवे ट्रैक की मरम्मत के लिए मशीनों का आवागमन हुआ तो फिर से फाटक बंद करने पड़े। पूर्वाह्न 11 से दो बजे तक करीब पांच बार फाटक बंद होने से एमएसके रोड, रेलपार बाईपास, बुढ़ाना रोड पर जाम लग गया। इसे खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी मशक्कत करते दिखे। करीब दो बजे जाम से निजात मिल सकी।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी में परेशान हुए वाहन चालक
करीब तीन घंटे जाम में फंसे वाहन चालकों को उमस भरी गर्मी ने और परेशान कर दिया। लोग पसीने से तर-बतर हो गए। जाम में कई स्कूली वाहन भी फंस गए। जिसके चलते छोटे बच्चों को को भी दुश्वारी का सामना करना पड़ा।
जल्दी निकलने की होड़ में बिगड़े हालात
जल्दी निकलने की वाहन चालकों की होड़ ने स्थिति और खराब कर दी। अधिकतर दोपहिया वाहन चालक गलत साइड से निकलने का प्रयास करने लगे। मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने कई वाहन चालकों को रोका, लेकिन फिर भी दोपहिया वाहन चालक नहीं माने।
विज्ञापन

दिल्ली से शामली आने वाली ट्रेन की शंटिंग कराने के लिए फाटक बंद किया गया था। इसके अतिरिक्त रेलवे ट्रैक की मरम्मत करने वाली मशीन भी स्टेशन पर खड़ी होती है। जरूरत पड़ने पर उन्हें दूसरे स्थान पर भेजा जाता है। जिसकी वजह से फाटक बंद करना पड़ा। वहीं, आज पावर वैगन भी यहां से गुजरा। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।-इकराम अली, स्टेशन मास्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें