फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर मनिहारन में सात दिवसीय इलेक्ट्रिकल इंटर लॉकिंग पैनल सिस्टम कार्य शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में आज से शुरू हुआ कार्य, सबसे आखिर में अगले साल शामली और हिंड स्टेशन का पैनल सिस्टम का कार्य होगा पूरा
विज्ञापन

रेलवे फाटकों से कैबिन हो जाएंगे खत्म, रेलवे स्टेशन मास्टर के हाथों में ट्रेनों के संचालन की कमान
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल मार्ग का इलेक्ट्रिकल इंटरलॉकिंग पैनल सिस्टम लगाने के लिए रेलवे ने दिल्ली की दो कंपनियों से अनुबंध किया है। कंपनी ने सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान में सोमवार से कार्य शुरू कर दिया है।
रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन पर सुबह में कार्य शुरू हुआ। यह 28 अगस्त तक पूरा होना है। शामली और हिंड रेलवे स्टेशन पर अगले साल 2023 के आखिर तक इलेक्ट्रिकल इंटरलॉकिंग पैनल सिस्टम का कार्य पूरा हो पाएगा। अभी तक लाइन क्लीयर नहीं मिलने पर ट्रेन होम सिग्नल के समीप आकर रुकती है। रेलवे स्टेशन से कॉसन भेजकर मेकेनिकल सिस्टम के तहत केबिन मैन रेलवे के फाटक को बंद कर देता है। इसके बाद ट्रेन को स्टेशन से लाया जाता है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिकल इंटरलॉकिंग पैनल सिस्टम लागू होने के बाद रेलवे फाटकों पर केबिन खत्म कर दिए जाएंगे। ट्रेनों का होम सिग्नल से संचालन और कंट्रोल रेलवे स्टेशन मास्टर के हाथों में होगा। स्टेशन मास्टर कॉल के माध्यम से ट्रेनों को निकालकर रेलवे स्टेशन पर लाएंगे। दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल मार्ग के शामली के सिग्नल अवर अभियंता एके पांडे ने बताया कि दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल मार्ग पर इलेक्ट्रिकल इंटरलॉकिंग पैनल सिस्टम लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

तीन ट्रेनें रहीं प्रभावित
दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलमार्ग पर रामपुर मनिहारान में इलेक्ट्रिक इंटरलॉकिंग पैनल सिस्टम लगाने का कार्य शुरू होने से तीन ट्रेनें प्रभावित रहीं। शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली लाल पैसेंजर ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन पर पूर्वाह्न 11 बजे आई। चार घंटे शामली रेलवे स्टेशन खड़ी रही। दोपहर तीन बजे के बाद दिल्ली के लिए संचालित किया गया। हरिद्वार से शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन मेरठ के रास्ते दिल्ली रवाना हुई। दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन तीन घंटे लेट शामली पहुंची। इसे बाद में हरिद्वार के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें