फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू के थपेड़ों ने किया बेहाल, गर्मी से बिलबिलाएं लोग

विज्ञापन
शामली गर्मी में कपड़ा लपेट कर स्कूटी पर जाती महिलाएं। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जिले में पारा बढ़ता जा रहा है। गर्म हवा और लू के थपेड़ों से लोगों का हाल-बेहाल रहा। गर्मी में लोग बिलबिला गए। दोपहर के समय लोग घरों में दुबके रहे और बाजार सुनसान रहे। सड़कों पर भी वाहनों की आवाजाही कम रही। जिले में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा।
विज्ञापन

चिलचिलाती और तन को झुलसाने वाली धूप में लोग बिलबिलाते हुए नजर आए। सुबह से ही गर्मी पड़नी शुरू हो जाती है और दस बजे के बाद तो भीषण गर्मी में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। अप्रैल के महीने में मई जून जैसी गर्मी से लोग त्रस्त दिखाई दे रहे हैं। गर्मी में लोगों का यह हाल बृहस्पतिवार को भी रहा। जिले में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। लोग गर्मी से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर और सिर को ढककर चलने को मजबूर रहे। दुपहिया वाहनों पर भी लोग गर्मी से बचाव के इंतजाम के साथ जाते नजर आए। दोपहर के समय तापमान सबसे अधिक होने के कारण लोग घरों में ही रहे और जरूरी होने पर ही घर से निकले। आवाजाही कम होने के कारण दोपहर में बड़ा बाजार, गांधी चौक, नया बाजार, नेहरू मार्केट, कबाड़ी बाजार समेत शहर के सभी बाजार सूने पड़े रहे। शहर की सड़कों पर भी वाहनों की आवाजाही सुबह-शाम के मुकाबले कम रही। शाम के समय धूप का असर कम होने पर लोग घर से बाहर निकले, जिससे बाजारों में रौनक नजर आई। कुल मिलाकर गर्मी से लोगों का हाल बेहाल बना रहा।

शामली गर्मी में कपड़ा लपेट कर बाइक पर जाता युवक।- फोटो : SHAMLI

शामली गर्मी में कपड़ा लपेट कर स्कूटी पर जाती युवती।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें