फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाडी केंद्रों पर स्वस्थ बालक बालिका प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिले भर के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुधवार को 985 आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वस्थ बालक-बालिका प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 5 वर्ष तक के बच्चों के वजन और लंबाई की माप की गई।
भाजू गांव में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शामली ब्लॉक प्रमुख पति जयदेव मलिक ने 10 किशोरियों को सैनेटरी नेपकिन पैड का वितरण किया गया। चार बच्चों का अन्नप्राशन व चार गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई गई। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख मुन्नी देवी के पति जयदेव मलिक ने कहा कि कुपोषण को जड़ से खत्म करने के लिए जागरूकता जरूरी है। सभी बच्चे कुपोषण के शिकार होने से बच सकते है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता समाज के बच्चों को कुपोषण के प्रति जागरूक करती है। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी बाबर खान ने बताया कि पांच वर्ष तक के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने, पोषण की महत्ता पर जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर साफ-सफाई आदि की व्यवस्था भी दुरुस्त कराई गई। प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी ममता देवी, मुख्य सेविका रेखा सैनी, ग्रामवासी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें