पिकअप वाहन में लादकर ले जाने की फिराक में थे आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। थानाभवन पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से भारी मात्रा में पटाखे, आतिशबाजी तथा पिकअप वाहन बरामद किया है।
एसपी अभिषेक झा ने बताया कि थानाभवन पुलिस को बृहस्पतिवार सुबह चेकिंग के दौरान जानकारी मिली कि कस्बा थानाभवन के मोहल्ला टंकी में कुछ लोग पिकअप में विस्फोटक सामग्री, आतिशबाजी, पटाखे आदि लादकर ले जा रहे हैं। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को गिरफ्तार कर आतिशबाजी, पटाखे तथा पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के नाम अखिल राणा निवासी गांव कादरगढ़ और पुनीत तायल निवासी मोहल्ला कानूनगोयान थानाभवन है। गिरफ्तार आरोपियों के पास आतिशबाजी बनाने या भंडारण करने संबंधी लाइसेंस नहीं है। वह अवैध रूप से पटाखों को कहीं और ले जाने की फिराक में थे। एसपी ने बताया कि उनके विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर चालान कर दिया है।