शामली। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि 25 फरवरी को जिले में 12 बूथों पर 747 स्वास्थ्यकर्मियों को कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल, सीएचसी कैराना, कुड़ाना, कांधला, ऊन, थानाभवन, कैराना, थानाभवन सीएचसी में बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा सीएचसी शामली, कैराना सीएचसी और ऊन सीएचसी में बनाए गए बूथ पर अग्रिम पंक्ति के 333 कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि 26 फरवरी को आठ बूथों पर 643 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी।
कोरोना का नया केस नहीं मिला
शामली। मंगलवार को जिले में कोरोना का नया केस नहीं मिला है। जिले में विभिन्न स्थानों से 1355 लोगों के सैंपल लिए गए। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि सैंपलों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कोई व्यक्ति डिस्चार्ज नहीं हुआ है। जिले में इस समय कोरोना पॉजिटिव के सक्रिय केस की संख्या दो है।