फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर टीबी रोगी खोजने के लिए रवाना हुई स्वास्थ्य टीमें

विज्ञापन
बाबरी में गांव बंतीखेड़ा में टीबी रोगी खोज अभियान में जुटी आशाएं। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
घर-घर जाकर टीबी रोगी खोजने के लिए रवाना हुईं स्वास्थ्य टीमें
विज्ञापन

शामली/बाबरी। जिले में बुधवार से सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान का शुभारंभ किया गया। सीएमओ कार्यालय पर एसीएमओ डॉ. नेतराम और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने स्वास्थ्य टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान 22 मार्च तक 10 कार्य दिवस में चलेगा। इस बार जिले की कुल आबादी में से 20 प्रतिशत यानि 316231 लोगों की स्क्रीनिंग कर टीबी रोगी की पहचान करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिले में 110 स्वास्थ्य टीमें और 22 सुपरवाइजर बनाए गए हैं। प्रत्येक टीम में तीन सदस्य आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम घर-घर जाकर दो सप्ताह से ज्यादा खांसी, बलगम में खून आना, लगातार बुखार रहने आदि लक्षण वाले लोगों को चिह्नित करेंगी। जांच में जो भी व्यक्ति टीबी रोग से संक्रमित पाया जाएगा, उसका नि:शुल्क उपचार शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

टीबी कार्यक्रम के जिला समन्वयक शबी आजम ने बताया कि बुधवार से सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान शुरू हो गया है। स्वास्थ्य टीमें घर-घर टीबी खोजने के लिए रवाना की गई हैं। प्रतिदिन एक टीम 50 घरों की स्क्रीनिंग करेगी। इस तरह से 10 टीमें 10 दिन में 5500 घरों की स्क्रीनिंग कर संदिग्ध मरीजों की जांच करेंगी।
विज्ञापन

बाबरी क्षेत्र में सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान के लिए दस टीमों का गठन किया गया, जिसमें गांव बाबरी में चार टीम, बंतीखेड़ा में तीन और गांव कैड़ी में तीन टीमें गठित की गई है। बताया गया कि टीबी रोगी को नि:क्षय योजना के तहत 500 रुपये प्रति महीने उसके बैंक खाते में भेजे जाएंगे। टीम सुपरवाइजर पुष्पा शर्मा व निखिल कुमार, फार्मासिस्ट रजनीश कुमार, लैब टेक्नीशियन राजीव देशवाल, रूपा सैनी, सुमित्रा सैनी, शशी शर्मा, पूजा शर्मा, सुनीता पाल, फौजिया, सुशीला आदि टीम में शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें