फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम ने 20 लोगों के सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य टीम ने 20 लोगों के सैंपल लिए
विज्ञापन

कैराना। ब्लाक क्षेत्र के गांव बधेव में तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में 20 लोगों के के लिए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे।
चार दिन पहले कैराना ब्लाक के गांव बधेव में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव बधेव पहुंचकर कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले 20 लोगों के सैंपल लिए। इस दौरान ब्लाक सैंपलिंग नोडल अतुल गर्ग, डॉक्टर मीनाक्षी धीमान, एलटी राजीव कुमार और स्टाफ नर्स बबीता मौजूद रही।
विज्ञापन

उधर, तीन दिन पहले कस्बा कैराना के मोहल्ला आलकला गुली निवासी वृद्धा की कोरोना से मेरठ मेडिकल में मौत हो गई थी। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की सात टीमों ने 960 घरों में जाकर 5544 लोगों के स्वास्थ्य का सर्वे किया। इस दौरान एक युवक दूसरे शहर से आया मिला, जबकि पांच लोगों को नजला खांसी-बुखार के चलते होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें