फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी डिजिटल: अतुल गर्ग

विज्ञापन
शामली सीएससी में निरीक्षण के दौरान सीएमओ से जानकारी देते राज्यमंत्री अतुल गर्ग - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी डिजिटल: अतुल गर्ग
विज्ञापन

शामली। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि मरीजों को सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि सरकार बहुत जल्द स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल करेगी।
शनिवार दोपहर को राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली में पहुंचकर मरीजों के उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार मरीजों को बेहतर से बेहतर उपचार की सुविधाएं दे रही है। इसके लिए स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल किया जा रहा है। इसका सॉफ्टवेयर तैयार हो चुका है। डिजिटल होने से जो भी मरीज सरकारी अस्पताल में उपचार कराने आएगा, उसके आधार कार्ड से जन्म से लेकर उस समय तक पूरे रिकार्ड की फाइल स्वास्थ्य विभाग के पास रहेगी। इसका लाभ ये होगा कि मरीज को अपने बारे में पहले की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने की जरूरत नहीं होगी। शामली जनपद में वेंटिलेटर आ चुके हैं। इलेक्ट्रानिक इमरजेंसी बेड मिल चुके हैं। डायलिसिस की सुविधा का प्रस्ताव गया हुआ है। सीटी स्कैन की सुविधा भी जल्द उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना है कि प्रदेश के अंदर स्वास्थ्य विभाग में इतनी सुविधाएं मरीजों को मिले कि वे प्राइवेट अस्पतालों को टक्कर दे सके। पहले आठ हजार डाक्टर थे और आज 18 हजार हैं। उन्होंने कहा कि शामली में जिला संयुक्त चिकित्सालय भी जल्द चालू होगा। इस अवसर पर सांसद प्रदीप चौधरी, सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, सीएमओ डा. संजय भटनागर व अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने सीएचसी में व्यवस्थाएं सही मिलने पर संतोष जताया
शामली। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि शासन को मीडिया के माध्यम से शिकायतें मिल रही है कि कोविड के दौरान सामान्य बीमारियों का इलाज नहीं मिल रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों को सभी जिलों में अस्पतालों में जाकर व्यवस्थाएं देेखने को कहा गया है। शनिवार को उन्होंने सीएचसी शामली में व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने इमरजेंसी में आने वाली मरीजों के बारे में पूछा, तो डाक्टरों ने बताया कि आठ मरीज आए हैं। पैथोलोजी में 20 लोगों की जांच होना पाया। इसी तरह सात-आठ डिलीवरी केस होना पाए गए। राज्यमंत्री ने टॉयलेट में साफ-सफाई ठीक नहीं होने पर सीएमओ से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि पता नहीं डाक्टरों को क्या नाराजगी है टॉयलेट के मामले में कहीं सही नहीं मिलते। यहां पर तो फिर भी ठीक मिल गए।
विज्ञापन

कोरोना काल में डाक्टर निभा रहे अपना फर्ज निभा े
शामली। राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने बताया कि कोरोना संक्रमण के दौर में डाक्टर अपना फर्ज निभा रहे हैं। इस समय इनकी आलोचना नहीं, बल्कि हौसला बढ़ाने की जरूरत है। राज्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने दांतों के एक डाक्टर से पूछा कि तुम मुंह में हाथ डालकर इलाज करते हो, क्या तुम्हें डर नहीं लगता, अगर किसी को कोरोना हो, तो उस डाक्टर का जवाब था कि उन्हें पहले अपना फर्ज निभाना है।

श्यामली सीएससी ने निरीक्षण करने पहुंचे चिकित्सा सेवा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग व कैर?- फोटो : SHAMLI

शामली सीएससी में निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य वह चिकित्सा कल्याण राज्यमंत्री अतुल गर्ग वह सा?- फोटो : SHAMLI

शामली सीएससी में निरीक्षण कर लौटते राज्यमंत्री अतुल गर्ग वह सांसद प्रदीप चौधरी- फोटो : SHAMLI

शामली सीएससी में निरीक्षण के दौरान एसडीएम से जानकारी लेते राज्यमंत्री अतुल गर्ग- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें