शामली। कांधला क्षेत्र के गांव मतनावली निवासी 27 वर्षीय महिला जांच में डेंगू पॉजिटिव पाई गई। सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मेरठ मेडिकल रेफर किया गया है।
सीएचसी पर बुधवार को परिजन महिला मनीषा को लेकर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि महिला को चार दिन से लगातार तेज बुखार आ रहा है। स्थानीय चिकित्सकों के यहां उपचार कराया गया, लेकिन आराम नहीं आया। चिकित्सक बिजेंद्र कुमार ने बताया कि महिला के रक्त की जांच कराई गई, जिसमें प्लेटलेट्स कम आई और कार्ड से जांच में डेंगू पॉजिटिव आया। महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेरठ मेडिकल रेफर किया गया है।