फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिले में बुखार का बढ़ा प्रकोप, दो मरीज और मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। तीन दिन में बुखार से महिला व युवती समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में डेंगू की दो और मरीजों में पुष्टि हुई है। जिले में अब तक डेंगू के चार मरीज मिल चुके हैं। चिकित्सकों का कहना है कि बारिश के बाद मौसम में बदलाव के चलते वायरल बुखार के साथ डेंगू होने का खतरा रहता है, इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

बारिश के बाद मौसम में तेजी से बदलाव आया है। मौसम में बदलाव के कारण जहां वायरल, मलेरिया, टायफाइड बुखार, नजला, व खांसी के मरीज बढ़े हैं, वहीं डेंगू बुखार का भी प्रकोप शुरू हो गया है। सितंबर माह में डेंगू के दो केस मिले थे, जिनमें एक गांव जहानपुरा और एक केस गांव बधुपुरा में मिला था। उपचार के बाद दोनों स्वस्थ हो गए थे। अब डेंगू के दो और केस मिले हैं। जिला अस्पताल में हुई एलाइजा जांच में जलालाबाद क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी निवासी 40 वर्षीय महिला और कैराना क्षेत्र के गांव बराला निवासी 20 वर्षीय युवती में डेंगू की पुष्टि हुई है। दोनों मरीजों का उपचार चल रहा है। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर अब चार हो गई है। मच्छर जनित रोगों की परामर्शदाता राजेश कुमारी ने बताया कि बारिश के बाद मौसम में बदलाव आया है। अक्तूबर और नवंबर माह में डेंगू का मच्छर तेजी पनपने की आशंका रहती है, इसलिए लोगों को मच्छर पनपने और काटने से बचाव के इंतजाम करने चाहिए।
दभेड़ी गांव में दो मरीजों में मिले डेंगू के लक्षण
जलालाबाद। गांव दभेड़ी में बुखार से तीन दिन पहले बीना की मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग जागा है। विभाग ने बुधवार को गांव में शिविर लगाकर मरीजों की जांच की। जांच में दो मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए गए। अन्य मरीजों में मलेरिया, टायफाइड और वायरल बुखार पाया गया।
विज्ञापन

महिला बीना कश्यप की रविवार को जलालाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने डेंगू से महिला की मौत होने की आशंका जताई थी। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग थानाभवन के नोडल एसीएमओ डाॅ. अथर जमील, सीएचसी प्रभारी डॉ. सुशील कुमार व उनकी टीम ने गांव दभेड़ी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। शिविर में मरीजों के रक्त के नमूने लेकर जांच की तो दो मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें