फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिला अस्पताल में बंद हुए सीटी स्कैन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला संयुक्त चिकित्सालय में बृहस्पतिवार को सीटी स्कैन मशीन में अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मशीन बंद होने से केवल चार मरीजों का ही सीटी स्कैन हो सका, जबकि अन्य मरीजों को बिना जांच कराए वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े आठ बजे सिटी स्कैन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। चार मरीजों की जांच के बाद करीब साढ़े नौ बजे मशीन ने अचानक काम करना बंद कर दिया। इससे जांच के लिए पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को निराशा हाथ लगी। काजीवाड़ा निवासी सादिक ने बताया कि वह चिकित्सक की सलाह पर सीटी स्कैन कराने के लिए अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन मशीन खराब होने के कारण जांच नहीं हो सकी। उन्हें बिना सीटी स्कैन कराए वापस लौटना पड़ा। वहीं दिल्ली रोड निवासी महेंद्र ने कहा कि काफी देर इंतजार करने के बाद पता चला कि मशीन खराब है, जिससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। सोनू ने बताया कि जांच के लिए समय निकालकर अस्पताल आए थे, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण उनका सीटी स्कैन नहीं हो सका।
सूचना मिलने पर इंजीनियर मौके पर पहुंचे और मशीन की जांच की। जांच में मशीन के एक महत्वपूर्ण पार्ट में खराबी मिलने की बात सामने आई। तकनीकी टीम ने खराब पार्ट बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन के एक पार्ट में तकनीकी खराबी आई है। संबंधित कंपनी के इंजीनियरों को बुलाकर जांच कराई गई है। नया पार्ट शुक्रवार को उपलब्ध होने की संभावना है। पार्ट बदलने के बाद मशीन को दोबारा चालू कर दिया जाएगा, जिससे लंबित मरीजों की जांच कराई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें