फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिले का एक्यूआई घटकर 153 हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में सुबह को हल्की धुंध छाई रही। लोगों ने आंखों में हल्की जलन होने से इसे स्मॉग का असर बताया। हालांकि पिछले 24 घंटे में जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 183 से कम होकर 153 हो गया। इससे लोगों को वायु प्रदूषण से राहत मिली, लेकिन अभी भी हानिकारक श्रेणी में होने के कारण चिकित्सक बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में एक्यूआई में उतार चढ़ाव चल रहा है। दीपावली के बाद एक्यूआई 270 तक पहुंचा था। इसके तीन दिन बाद ही एक्यूआई कम होना शुरू हो गया था। सोमवार को एक्यूआई 161 रहा, जबकि मंगलवार को बढ़कर 183 पर जा पहुंचा। सुबह के समय धुंध छाई रही रही ,जिसे स्मॉग बताया जा रहा है। सुबह के समय लोगों को आंखों में हल्की जलन महसूस हुई। सुबह साढ़े सात बजे धूप निकलने से मौसम साफ हो गया और दिनभर धूप निकली रही। बुधवार को एक्यूआई घटकर 153 रहा। जिला अस्पताल के डॉ. पारस तरार ने बताया कि जिन लोगों को पहले सांस लेने में परेशानी हो या अस्थमा की समस्या है, वे सुबह शाम घर से बाहर निकलने से बचें और दिन में भी फेसमास्क लगाकर घर से बाहर निकलें। गर्भवती महिलाओं व बुजुर्गों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें