फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इसके लिए सीएचसी शामली में दो बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। अगर जिले में कोई भी संदिग्ध केस आता है तो उसे आइसोलेशन वार्ड में रखकर जांच और उपचार किया जाएगा। सीएमओ ने सीएचसी पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मेरठ जिले में स्वाइन फ्लू के केस सामने आने के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने संचारी रोगों की रोकथाम के लिए तैयारी शुरू कर दी है। शासन के निर्देश पर एक मार्च से विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह भी शुरू किया जा रहा है। करीब एक माह पहले कस्बा बनत निवासी महिला की स्वाइन फ्लू से मौत होने का मामला सामने आया था। हालांकि महिला की मौत दिल्ली अस्पताल में हुई थी। दिल्ली से पहले महिला का कई दिन तक मेरठ में भी उपचार चला था। महिला की मौत होने के कई दिन बाद जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाया गया था। स्वास्थ्य अधिकारियों ने महिला को मेरठ में भर्ती रहने के दौरान स्वाइन फ्लू होने की आशंका जताई थी। शनिवार को सीएमओ डा. संजय भटनागर ने सीएचसी शामली का निरीक्षण किया। जिले में अभी तक कोई केस स्वाइन फ्लू का सामने नहीं आया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अलर्ट किया गया है। आइसोलेशन वार्ड का इंचार्ज सीएचसी के चिकित्साधिकारी डा. विजेंद्र कुमार को बनाया गया है। उन्होंने सीएचसी में बन रही नई पैथोलोजी लैब, कोल्ड चैन के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। इसके साथ ही आयुष्मान वार्ड, महिला वार्ड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें