फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता के सपनों को पूरा करना है : मंडलायुक्त लिसाढ़ गांव में माता-पिता खो चुके बच्चों के घर पहुंचे जाना बच्चों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मां-बाप के सपनों को करना है साकार : राजमौलि
विज्ञापन

शामली। सहारनपुर मंडल के आयुक्त एवी राजमौलि ने लिसाढ़ गांव में कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान अपने माता-पिता खो चुके बच्चों के घर पहुंच कर बच्चों का हाल जाना। उन्होंने बच्चों से बातचीत करके जानकारी प्राप्त की। मंडलायुक्त ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए उनसे कहा कि माता पिता को हमेशा याद रखना है। उनकी पूजा करनी है। पढ़लिख कर आगे बढ़ना है। माता पिता के सपनों को पूरा करना है।
बुधवार को लिसाढ़ में अधिकारी ने मंडलायुक्त को अवगत कराया कि घर पर तीन बच्चे हैं, जिनके तीन मामा और एक बुआ हैं। वर्तमान में तीनों बच्चों की देखभाल मामा द्वारा की जा रही है। मंडलायुक्त ने बड़े भाई से बातचीत की। उसने मंडलायुक्त को गांव के केनरा बैंक लिसाढ़ से धनराशि नहीं निकलने के बारे में अपनी समस्या बताई। शिकायत का संज्ञान लेते हुए मौके पर मंडलायुक्त ने एलडीएम को 24 घंटे में समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त को अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत बच्चों के फार्म पूर्ण कराकर सत्यापन हेतु संबंधित खंड विकास अधिकारी को उपलब्ध करा दिए गए हैं। इस दौरान मंडलायुक्त ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए उनसे कहा कि माता पिता को हमेशा याद रखना है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बड़े भाई की पीठ थपथपाते हुए कहा कि एक अभिभावक के रूप में छोटे बहन भाई को साथ लेकर चलना है। प्रधान से कहा कि अपने बच्चे समझ कर इनका ध्यान रखना है। इन्हें राशन आदि में कोई दिक्कत ना हो, उसका भी विशेष ध्यान रखना है। मंडलायुक्त ने बच्चों के मामा से कहा कि इस दुख की घड़ी में एक संरक्षक के रूप में आपको बच्चों के साथ रहना है। बच्चों को मंडलायुक्त एवं डीएम का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया गया। मंडलायुक्त ने लिसाढ गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी जसजीत कौर, अपर आयुक्त सहारनपुर, उपजिलाधिकारी शामली संदीप कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रसून राय, तहसीलदार शामली अजय बाबू शर्मा, ग्राम प्रधान अजीत सिंह सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अस्पताल का निरीक्षण किया
जलालाबाद। आयुक्त ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। मौके पर पीएचसी पर एक स्वास्थ्य कर्मी एएनएम सुप्रिया मिली। एएनएम सुप्रिया ने बताया कि डॉक्टर विक्रम सिंह की ड्यूटी सहारनपुर कोविड हॉस्पिटल में लगाई गई है। कमिश्नर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाभवन के चिकित्सा अध्यक्ष डॉक्टर रवि पालीवाल को निर्देश दिया कि जलालाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जो वैक्सीनेशन केंद्र हटाया गया था, उसको शुरू कर दिया जाए। जिससे कस्बे के सभी लोगो को वैक्सीन लग सके। स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव सुविधा के लिए महिला चिकित्सक, वार्ड आया ,नियुक्त की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें