फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन का पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्घांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
हवन कर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की पुण्यतिथि पर कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड पर रालोद कार्यकर्ताओं ने हवन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के द्वारा किसान मजदूरों के हितों में किए गए कार्य आज भी किसानों के दिलों में जिंदा हैं। उन्हें कृषि अर्थव्यवस्था की गहरी समझ थी तथा उच्च कोटि के विद्वान, लेखक एवं अर्थशास्त्री थे। इस दौरान ब्रह्मपाल नाला, सहदेव, देवेंद्र, उदयपाल, भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू पंवार, राजपाल भारसी, नाहर सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर क्षेत्र के गांव भारसी में भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पंवार फौजी के आवास पर भी हवन कर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पंवार ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने सरकारी नौकरियों में किसानों और कृषि मजदूरों के बच्चों के लिए 50 फ़ीसदी आरक्षण की मांग की थी। इस दौरान अमरपाल सिंह, पूर्व प्रधान महकार सिंह, राजवीर, राजेश, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें