फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस खात्मे के लिए हवन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के खात्मे के लिए हवन
विज्ञापन

शामली/ बाबरी। कोरोना वायरस की महामारी से मुक्ति के लिए जिले में जगह जगह हवन प्रारंभहो गए हैं।
सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता विपिन गोयल एवं अरविंद कांबोज के सानिध्य में शिव भक्तों द्वारा मोहल्ला नंदू प्रसाद में स्थित शिव मंदिर में हवन आयोजित किया गया। पंडित सतीश आत्रे द्वारा वैदिक मंत्रों उपरांत हवन में भक्तों ने आहुति देकर कोरोना वायरस से मुक्ति दिलाने के लिए कामना की। हवन को मोहल्ला नंदू प्रसाद गुजरातियान अयोध्या चौक बरखंडी आदि मोहल्लों में घुमाया गया, जिससे हवा का वातावरण शुद्ध हो सके। इस अवसर पर भाजपा के मंडल महामंत्री मनोज रूहेला ने आम नागरिकों से अपील की कि अपने घरों में हवन करें। जिला उपाध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी प्रदीप निर्वाल , सेक्टर संयोजक सेक्टर दो अनुराग गोयल, भवेश मित्तल, मास्टर संजीव, सोनू ,आनंद गोयल, विपिन नामदेव ,अमित ट्रांसपोर्ट, बूथ अध्यक्ष 18 भाजपा रवि कंकरवाल, बंटी कपूर, सुजल आदि उपस्थित रहे। उधर, गांव कुड़ाना में डॉक्टर ब्रजपाल सिंह ने ट्रैक्टर ट्राली में हवन कुंड रख कर पूरे गांव में हवन किया। इस मौके पर किसान यूनियन नेता चौधरी सवित मलिक, बीरपाल सिंह , पप्पू मलिक, जसवीर सिंह, उदयवीर सिंह, जयपाल सिंह आदि लोगों ने सहयोग किया।
विज्ञापन

बाबरी कोरोना संक्रमण महामारी के चलते बाबरी के भूमिया खेड़ा पर ग्रामीणों ने हवन किया। इस दौरान कृष्णपाल फौजी, अरुण शर्मा, तेजपाल, करण सिंह आदि मौजूद रहे। बाबरी क्षेत्र के भाज्जू में ग्रामीणों ने सोमवार को गांव के अखाड़ा मंदिर से ट्रैक्टर ट्रॉली में हवन कुंड के साथ गांव में महामारी से बचाव को लेकर आहुति दी गई। इस दौरान बिट्टु, सुरेंद्र शर्मा, पवन शर्मा, प्रेमपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें