फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हरियाणा एसटीएफ की हसनपुर लुहारी से दो युवकों को पकड़ा

Fri, 28 Jun 2024 03:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/ जलालाबाद। हरियाणा एसटीएफ ने हिसार में व्यापारी से रंगदारी मांगने व फायरिंग करने के मामले में शामली जिले के गांव हसनपुर लुहारी में दबिश देकर दो युवकों को हिरासत में लिया है। तीन दिन पहले भी हरियाणा पुलिस ने गांव हसनपुर लुहारी से एक युवक को अपने साथ ले गई थी। इसके अलावा भैंसानी इस्लामपुर व कादरगढ़ गांव से भी एक-एक युवक को पकड़कर ले जाने की चर्चा है।
विज्ञापन

हरियाणा की एसटीएफ ने बुधवार रात को थानाभवन थानाक्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी में दबिश देकर दो युवकों को पकड़ा और उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। बताया गया है कि हरियाणा के हिसार निवासी एक व्यापारी से रंगदारी मांगी गई थी। व्यापारी ने इसकी सूचना हरियाणा पुलिस को दी थी। हरियाणा पुलिस ने रंगदारी मांगने वालों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इसके बाद व्यापारी ने रंगदारी की रकम देने के लिए बुलाया था।
रंगदारी वसूलने के लिए बुलेरो गाड़ी में जब बदमाश पहुंचे तो उन्हें पुलिस के मौके पर मौजूद होने की भनक लग गई थी। इसके बाद बदमाश मौके पर फायरिंग करते हुए गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बुलेरो को कब्जे में ले लिया था। इसी मामले में हरियाणा पुलिस की टीम तीन दिन में दो बार थानाभवन क्षेत्र में दबिश दे चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, हरियाणा एसटीएफ ने अपने यहां के किसी मामले में दबिश दी थी। आमद कराने के बाद पुलिस क्षेत्र में दबिश देकर वापस चली गई। उधर, एएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि हरियाणा पुलिस की थानाभवन क्षेत्र में दबिश देने का मामला उनकी जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें