हालांकि मैच रात आठ बजे से होना था, मगर बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ। शहर की वर्मा मार्केट, फव्वारा चौक्, काजीवाड़ा, कैराना, जलालाबाद, कांधला में भी क्रिकेट प्रेमी मैच देखने के लिए टीवी और मोबाइल को देखते नजर आए। हर कोई भारत की जीत की कामना कर रहा था। बारिश के बाद मैच शुरू हुआ तो बल्लेबाज विराट कोहली के छक्का मारते ही लोग झूम उठे। वर्मा मार्केट के मोंटी शर्मा, कुडाना के अश्वनी और बॉबी ने कहा कि भारत फुल फार्म में है, आज जीत अवश्य दर्ज करेगी। भारतीय खिलाड़ियों के बाउंड्री लगाने पर क्रिकेट प्रेमी तालियां बजाकर जश्न मनाते नजर आए। सोशल मीडिया पर भी मैच को लेकर प्रशंसक सक्रिय दिखाई दिए। कई लोगों ने सुबह ही भारत को जीत की बधाई दे डाली थी।
विज्ञापन
शामली में भारत इंग्रलैड का मैच देखते क्रिकेट प्रेमी