फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चोरी का माल अपने साथ ले गई हरियाणा पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कोतवाली पुलिस द्वारा बरामद किए गए चोरी के सामान को हरियाणा के पानीपत की पुलिस अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

21 मई को कैराना कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के गांव अकबरपुर सुन्हेटी निवासी रियासत उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से चोरी का कृषि यंत्र टिलर व जंद्रा बरामद किया गया था। आरोपी ने उक्त सामान को हरियाणा से चोरी करने की बात स्वीकारी थी। एक दिन पूर्व हरियाणा के पानीपत 13/17 सेक्टर थाने की पुलिस ने आरोपी के तीन अन्य साथियों की तलाश में दबिश भी दी थी, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। हरियाणा पुलिस के एसआई ऋषिपाल ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र से 16 मई की रात टिलर व जंद्रा चोरी हुआ था, जिसे 21 मई को कैराना पुलिस ने बरामद कर लिया। सोमवार को हरियाणा पुलिस फिर से कोतवाली पहुंची, जहां कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए कोतवाली से सामान को अपने साथ ले गई। इस दौरान पीड़ित किसान भी हरियाणा पुलिस के साथ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें