फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: लिफ्ट देने के बहाने महिला को कमरे में ले जाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। गांव से दो बच्चों के साथ पैदल कैराना आ रही महिला को कार में लिफ्ट देने के बाद आरोपी उसे जंगल में ले गया और वहां बने एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

घटना रविवार दोपहर करीब दो बजे की है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने दो बच्चों के साथ मायापुर रोड के रास्ते पैदल कैराना आ रही थी। इस दौरान गांव के ही शहजाद ने महिला को अपनी कार में लिफ्ट दी। कार में दो अन्य व्यक्ति और बैठे थे। महिला का आरोप है कि शहजाद उसेएक सुनसान स्थान पर बने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके दोनों साथी कमरे के बाहर खड़े रहे। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी मौके से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी शहजाद के विरुद्ध दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की कार को भी कब्जे में ले लिया गया है। महिला का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें