कुलदीप का प्रदेश की सीनियर टीम में चयन होने पर खुशी
शामली। मेपल्स क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी कुलदीप का उत्तर प्रदेश की सीनियर टीम में चयन होने पर खुशी जताई है।
मेपल्स एकेडमी के कोच सनी सिंह ने बताया कि एकेडमी के खिलाड़ी कुलदीप को उत्तर प्रदेश की तरफ से हैदराबाद के खिलाफ खेलने के लिए 15 सदस्य टीम में जगह मिली है। कुलदीप कुछ दिन पहले कानपुर में चल रहे टी-20 कैंप में गए थे, वहां पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने पर उन्हें सीनियर टीम में जगह मिली है। उप्र की टीम में कई अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल के खिलाड़ियों के बीच रहकर खेलने का मौका मिला है। कोच ने कहा कि कुलदीप आज जिले के लिए रोल मॉडल बन गया है। मेपल्स एकेडमी के प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल ने खिलाड़ी कुलदीप को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर कोआर्डिनेटर विनय कुमार, कोच पंकज, सनी धीमान, नागेंद्र कुमार, रॉकी, सादिक, विकेंद्र व फरमान आदि मौजूद रहे। संवाद