शामली। हनुमान टीला पर आयोजित भव्य जागरण में राजस्थान, हरियाणा, बिहार और दिल्ली से आई कलाकारों की टीम ने देर रात तक श्रद्धालुओं को भजनों पर झूमने के लिए मजबूर कर दिया। भजनों के माध्यम से भगवान शिव, बजरंग बली, श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान किया गया।
मंदिर श्रीहनुमान धाम की ओर से आयोजित जागरण का शुभारंभ आरती से किया गया। रेशमी शर्मा पटना, ट्विंकल शर्मा कोटा (राजस्थान), दीपक संगल लक्खा फरीदाबाद, ब्रजेश वशिष्ठ शामली, अमित भोला दिल्ली की टीम ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाए। कार्यक्रम में कई सुंदर झांकियां श्रीकांत दीक्षित की ओर से सजाई गईं। इस दौरान रेशमी शर्मा ने गाया अरे सुदामा तथा ट्विंकल शर्मा ने आजा मेरे हनुमान सुनाया, तो श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। देर रात तक भजनों का सिलसिला चलता रहा। अंत में महाआरती के साथ संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर कमेटी के प्रधान सलिल द्विवेदी, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, नगरपालिका परिषद शामली के चेयरमैन अरविंद संगल, जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी, जिला पंचायत सदस्य मनीष चौहान, डाक्टर विपिन कौशिक, अजय संगल, राजकुमार मित्तल, जोगेंद्रपाल सेठी, संजय पीएनबी, मुकेश मैनेजर, सुरेश शर्मा, विपिन जैन, प्रदीप कश्यप, संदीप नामदेव, पुनीत द्विवेदी, रमेश विश्वकर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
उधर, करनाल रोड स्थित बालाजी धाम पर आयोजित 11 कुंडीय महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। मंदिर परिसर में पंडाल लगाकर यज्ञ की वेदी बनाई गई थीं। यज्ञ में यजमान अपनी पत्नी के साथ उपस्थित रहे। चेयरमैन अरविंद संगल ने महाआरती की। वहीं, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी और जिला पंचायत सदस्य मनीष चौहान ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
केक काटकर मनाया जन्मोत्सव
कैराना। बालाजी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार रात केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। हनुमान सेवा समिति द्वारा बालाजी जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम चल रहा है। मंगलवार रात चौक बाजार स्थित लक्ष्मीनारायण मन्दिर में केक काटकर धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने महाआरती की। इस दौरान राजीव वर्मा, अभिषेक गोयल, विनोद गोयल, अरविन्द गोयल, अमित वर्मा, विक्की वर्मा, अमित गर्ग, राकेश गर्ग सभासद पति, राहुल बसंल, अंकित भटनागर, शिवम गोयल, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
आज निकलेगी कैराना में शोभायात्रा
कैराना। पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा ने कैराना पहुंचकर सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया। बृहस्पतिवार को निकलने वाली बालाजी शोभायात्रा के रूट की जानकारी ली।
बुधवार को पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा कैराना पहुंचे। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा और पुलिस बल को साथ लेकर उन्होंने चौक बाजार में हनुमान सेवा समिति के पदाधिकारियों से वार्ता करके बृहस्पतिवार को निकाली जाने वाली बालाजी की शोभायात्रा के रूटों के बारे में जानकारी की। इसके बाद ही पुलिस अधीक्षक ने प्राचीन सिद्ध पीठ बाबा बनखंडी मन्दिर, चौक बाजार, पुराना बाजार, सरावज्ञान, निर्मल चौराहा और जामा मसजिद बाजार में पहुंचकर व्यापारियों से सुरक्षा और पुलिस की सक्रियता के संबंध में वार्ता की। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शोभायात्रा में 15 महिला कांस्टेबल, आधा दर्जन से अधिक सब इंस्पेक्टर और दो थानों की फोर्स के अलावा पीएसी के जवान तैनात रहेंगे।