जिला पंचायत में दो तिहाई सीटों पर आधी आबादी काबिज
शामली। पंचायत चुनाव में दो तिहाई सीटों पर महिलाएं काबिज हुई हैं। प्रधान पद 96 और जिला पंचायत में दो तिहाई महिलाओं ने जीत दर्ज कर पहुंची हैं। जिला पंचायत बोर्ड में महिलाओं का कब्जा रहेगा। महिलाओं की अपेक्षा पुरुष सदस्यों की संख्या कम रहेगी।
जिले की 230 ग्राम पंचायतों में 96 महिलाओं ने जीत दर्ज करके प्रधान पद पर काबिज हुई हैं। जिला पंचायत सदस्य पद पर 19 वार्डों में से 12 सीटों पर महिलाएं जीती हैं। पंचायत चुनाव में जिले में 230 ग्राम पंचायतों में सबसे ज्यादा ऊन ब्लाक में 26, कैराना ब्लाक में 22, थानाभवन में 21 महिलाएं प्रधान बनी हैं। शामली ब्लाक में 15, कांधला ब्लाक में मात्र 12 महिलाएं प्रधान पद पर जीत पाई है।
इसी प्रकार जिला पंचायत वार्ड नंबर एक से अंजली, वार्ड दो शर्मिष्ठा, वार्ड तीन से ओमवती, वार्ड चार से डाक्टर नीरज सैनी, वार्ड पांच से डौली ठाकुर, वार्ड छह से सुमन, वार्ड आठ से बबली, वार्ड दस से नफीसा, वार्ड 11 से फरजाना, वार्ड 14 से मधु गुर्जर, वार्ड 16 से शैफाली चौहान, वार्ड 18 सीमा मलिक जीती है। जिला पंचायत में सिर्फ सात पुुरुष ही जीत पाए है। वार्ड सात से अनिल कुमार, वार्ड 9 से अंजीम वार्ड 12 से प्रवेज अली,वार्ड 13 से विनोद कुमार, वार्ड 15 से अरविंद पंवार, वार्ड 17 से अमित कुमार, वार्ड 19 उमेश पंवार जीत पाए है। गौरतलब है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद भी अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। इसीलिए जिला पंचायत बोर्ड में आधी आबादी का कब्जा रहेगा।