फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में एकता का संदेश देकर युवाओं का मार्गदर्शन करें

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। गांव हुरमंजपुर निवासी रालोद नेता डॉ. विक्रांत जावला के आवास पर कस्बे और क्षेत्र के मुस्लिम समाज के लोगों ने पहुंचकर दिवाली की बधाई दी।
विज्ञापन

डॉ. विक्रांत जावला ने कहा कि कांधला की जमीन सांप्रदायिक सौहार्द और एकता के लिए जानी जाती है। हम सभी को समाज में एकता का संदेश देकर युवाओं का मार्गदर्शन करना चाहिए। समाजसेवी जावेद अख्तर ने कहा कि स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह भाईचारे की मिसाल थे। उन्होंने सबको जोड़कर लाल किले पर झंडा फहराया था, हमें आज उन्हीं के बताए गए रास्तों पर चलने की जरूरत है। मौके पर इरफान तुर्की, शहजाद, पूर्व प्रधान विनोद, उदयपाल, अलख संस्था के कोषाध्यक्ष अजय कुमार, डाक्टर कलीम खान, मोहित शर्मा, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें