फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना पॉजिटिव नौ और केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोना संक्रमित के नौ नए केस मिले हं,ै जबकि आठ व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 84 हो गई है।
रविवार को जिले मेें प्राप्त सैंपलों की रिपोर्ट में विवेक विहार में 27 वर्षीय महिला, जैन मोहल्ले में 44 वर्षीय महिला और 34 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। गांव लिलौन में 16 वर्षीय किशोर की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गांव हसनपुर में 39 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। कांधला के नई बस्ती में 30 वर्षीय महिला और ऊन में 33 वर्षीय युवक और 52 वर्षीय व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि रविवार को कोरोना पॉजिटिव के नौ नए केस मिले हैं, जबकि आठ व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 84 हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें