फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जीएसटी टीम का गोदाम का छापा, सामान से लदे तीन वाहन कब्जे में लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सहारनपुर से जीएसटी की एसआईबी टीम ने स्थानीय सचल दल के साथ मोहल्ला सलेक विहार में एक गोदाम पर छापा मारा। टीम ने मौके पर पुलिस को बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में गोदाम का ताला खोला गया। गोदाम से दो पिकअप गाड़ी और एक मिनी ट्रक बरामद किया गया। बरामद गाड़ियों को सहारनपुर ले जाया गया। अधिकारियों का कहना है कि बरामद सामान की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह को सहारनपुर से जीएसटी की एसआईबी टीम शामली पहुंची। इसके बाद स्थानीय सचल दल के अधिकारियों संग दिल्ली रोड स्थित मोहल्ला सलेक विहार में नूर हसन के गोदाम पर छापा मारा। गोदाम पर उस समय ताला लगा हुआ था। अधिकारियों ने गोदाम संचालक से फोन पर बात कर मौके पर बुलाया, लेकिन उसने शहर से बाहर होना बताया। इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पुलिस को बुला लिया। अधिकारियों की सख्ती के चलते गोदाम संचालक का पुत्र चाबी लेकर पहुंचा। इसके बाद गोदाम का ताला खोला गया। एसआईबी के अधिकारियों के मुताबिक गोदाम से दो पिकअप गाड़ी और एक मिनी ट्रक मिला। तीनों गाड़ियों में सामान लदा हुआ था। एसआईबी टीम ने माल से लदी गाड़ियों को कब्जे में ले लिया और उन्हें सहारनपुर ले गई। इन गाड़ियों में किराना, कपड़ा, बिजली, स्क्रैप आदि मिश्रित सामान लदा होना बताया गया है। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि दिल्ली से जीएसटी की चोरी करके माल शामली लाया जा रहा है। इस सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। हालांकि गाड़ियों में लदे सामान की जांच की जाएगी। इसके बाद सही स्थिति सामने आएगी। जीएसटी के अधिकारी विजयानंद पांडे ने बताया कि शामली में एक गोदाम से सामान लदे तीन वाहनों को कब्जे में लिया गया है। सामान की जांच के लिए वाहनों को सहारनपुर लाया गया है। सामान की जांच के बाद ही सही स्थिति सामने आएगी।

मोहल्ला शहबाजपुर में बिजली की जर्जर लाइन। संवाद

मोहल्ला शहबाजपुर में बिजली की जर्जर लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें