फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एडीएम ने लिया परीक्षा केंद्रों का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन/जलालाबाद। कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। केंद्र व्यवस्थापक हरविंदर सिंह ने बताया कि प्रथम पाली में हाईस्कूल की हिंदी परीक्षा में पंजीकृत 618 में से 24 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में हाईस्कूल कॉमर्स के पंजीकृत 28 छात्र-छात्राओं में से एक अनुपस्थित रहा। इंटर सामान्य हिंदी में पंजीकृत 453 छात्र-छात्राओं में से 27 अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक जेएस शाक्य ने भी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अमित मलिक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जलालाबाद के गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में 319 छात्राओं में से 316 ने परीक्षा दी। केंद्र पर शिक्षा विभाग द्वारा पर्यवेक्षक के रूप में नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अदीब अहमद की तैनाती की गई है, जिससे बोर्ड की परीक्षा को सुचारू ढंग से सम्पन्न कराया जा सके। उधर, शामली के वीवी इंटर कॉलेज, कैराना और अन्य स्थानों पर एडीएम संतोष कुमार सिंह ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षाएं नकल विहीन कराने के निर्देश दिए।

मोहल्ला शहबाजपुर में बिजली की जर्जर लाइन। संवाद

मोहल्ला शहबाजपुर में बिजली की जर्जर लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें