शामली। शहर में दुकानों पर ग्रीन पटाखों की बिक्री शुक्रवार से ही हो सकेगी। जिला प्रशासन की ओर से लाइसेंस जारी होने के बाद ही दुकानदार बिक्री शुरू कर सकेंगे। माजरा रोड स्थित वीवी पीजी कॉलेज के मैदान में पटाखा बाजार लगेगा।
विज्ञापन
एसडीएम सदर सचिन कुमार राजपूत ने बताया कि पटाखा बाजार में दुकान लगाने के लिए 70 दुकानदारों ने अनुमति मांगी है। लाइसेंस जारी करने से पहले सीओ सिटी जितेंद्र कुमार यादव और दमकल विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद शुक्रवार से लाइसेंस जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दुकानदारों को केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री की अनुमति दी जाएगी। बाजार में सुरक्षा के लिए पुलिस और दमकल विभाग की व्यवस्था भी रहेगी।